{"_id":"5c6ee2a7bdec2226154d1cf4","slug":"171550770855-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्षीय बालिका पर झपटे लावारिस कुत्ते, हालत गंभीर
राजकीय अस्पताल से एसटीएच हल्द्वानी किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका पर आवारा कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। कुत्ते इतने खुंखार थे उन्होंने नन्हीं बालिका को बुरी तरह से घायल कर डाला। गंभीर हालत में परिजन उसे यहां राजकीय अस्पताल लाए, जहां बालिका की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि बालिका जिंदगी और मौत के बीच में झूल रही है।
गनियाद्योली के मल्ला विशुवा निवासी पलंबर का काम करने वाले राजेंद्र कुमार भारती की पांच वर्षीय पुत्री लावन्या पर लावारिस कुत्तों का झुंड टूट पड़ा। वह गनियाद्योली के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है, बारिश के चलते आज स्कूल नहीं गई। उसकी माता तुलसी देवी दिन में लावन्या के बड़े भाई को स्कूल से लेने गई थी। घर में लावन्या अकेली थी और बाहर खेत में खेल रही थी। इसी बीच कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा और उसे बुरी तरह से घायल कर डाला। कुत्तों ने बच्ची के शरीर को बुरी तरह से नोच डाला। हो हल्ला सुनकर पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान कुत्ते वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे यहां राजकीय अस्पताल रानीखेत लाया गया। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। लावन्या के पिता राजेंद्र कुमार का कहना है कि डॉक्टरों ने लावन्या की हालत गंभीर बताई है। मालूम हो कि क्षेत्र में कुत्तों का लंबे समय से आतंक चल रहा है। उधर सुशीला तिवारी अस्पताल के एमएस अरुण जोशी ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है।