{"_id":"5bcb8fa0bdec22695a4be001","slug":"171540067232-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: अभिजीत मुहूर्त में नामांकन कराना रहेगा शुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: अभिजीत मुहूर्त में नामांकन कराना रहेगा शुभ
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में पार्षद और मेयर की दावेदारी कर रहे कई प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए नामांकन के शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं। इसके लिए ज्योतिषाचार्यों से संपर्क कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य प्रत्याशी की कुंडली और राशि के अनुसार उन्हें नामांकन के लिए उपयुक्त दिन और समय भी सुझा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सभी प्रत्याशियों के लिए सोमवार को सोम प्रदोष और अभिजीत मुहूर्त होने से नामांकन कराना शुभ रहेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी और सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन चंद्र बेलवाल ने बताया कि सोमवार को सोम प्रदोष होने के साथ ही अभिजीत मुहूर्त है। चुनाव लड़ रहे राजनीतिज्ञों के लिए यह मुहूर्त अति उत्तम है। सोमवार को सुबह 10:30 बजे से सायं चार बजे तक धनु, मकर, कुंभ लग्न में अभिजीत मुहूर्त है। यह नामांकन कराने के लिए उत्तम मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक धनु और मकर की संधिकाल का मुहूर्त भी शुभ रहेगा।