फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ईपीएफओ में गुरुवार, शुक्रवार को सिर्फ भुगतान दावों का निबटारा होगा

ईपीएफओ में गुरुवार, शुक्रवार को सिर्फ भुगतान दावों का निबटारा होगा

Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
ईपीएफओ में गुरुवार, शुक्रवार को सिर्फ भुगतान दावों का निबटारा होगा
EPFO
हल्द्वानी। ईपीएफओ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। ईपीएफओे दीपावली पर्व के मद्देनजर भुगतान दावों को निस्तारित करने पर जोर है। हफ्ते में दो दिन बृहस्पतिवार-शुक्रवार को सभी लिपिकीय स्टाफ बाकी काम छोड़ सिर्फ भुगतान दावे ही निस्तारित करेगा।
विज्ञापन

ईपीएफओ के मुताबिक क्षेत्रीय कार्यालय पर करीब 8,600 भुगतान और पेंशन के दावे लंबित हैं। ऑनलाइन दावा सात दिनों में निस्तारण का नियम होने के बाद भी कई हफ्ते लग जा रहे हैं। अगले माह दीपावली के चलते क्षेत्रीय आयुक्त आशीष कुमार ने हफ्ते में बृहस्पतिवार-शुक्रवार को सभी स्टाफ को भुगतान दावे निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। इन दो दिनों में कार्यालय के सभी 28 लिपिक यही काम करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को भी खुलेगा दफ्तर
ईपीएफओ के कार्य दिवस सोमवार-शुक्रवार तक ही हैं। शनिवार-रविवार अवकाश होता है, लेकिन भुगतान दावों का निबटारा करने के लिए शनिवार को भी दफ्तर खोला जाएगा हालांकि इस दौरान सभी कर्मी सिर्फ दावों का ही निबटारा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान दावों का निबटारा दीपावली से पहले किया जाएगा। हफ्ते में दो दिन सारा स्टाफ यह काम करेगा। शनिवार को भी दफ्तर खोलकर दावे निस्तारित करेंगे।
- आशीष कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed