{"_id":"5ba67da3867a5520833a75ff","slug":"171537637795-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिरीक्षक पर दुकानदारों से अभद्रता का आरोप, तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिरीक्षक पर दुकानदारों से अभद्रता का आरोप, तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पन्याली क्षेत्र की उपनिरीक्षक पर दुकानों में छापेमारी के दौरान अभद्रता का आरोप लगाते हुए पिलखोली, जैनोली आदि गांवों के लोगों ने यहां तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उपनिरीक्षक छापेमारी के दौरान अभद्र व्यवहार कर रही हैं। इस बारे उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
पिलखोली, जैनोली आदि क्षेत्रों के लोगों ने यहां तहसील में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि उपनिरीक्षक क्षेत्र की दुकानों में पॉलिथीन आदि के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाए हुए हैं। छापमारी का ग्रामीण विरोध नहीं करते, लेकिन इस दौरान उप निरीक्षक लोगों की उम्र का भी ध्यान नहीं रख रही हैं।
छापेमारी के दौरान दुकानदारों को तरह-तरह से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। पॉलिथीन पकड़े जाने पर उप निरीक्षक चालान तो काट दे रही हैं, लेकिन रसीद तक नहीं दे रहीं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी अधिकारी द्वारा इस तरह का व्यवहार करना गलत है। यदि भविष्य में अभद्र व्यवहार किया गया तो ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में कनिष्ठ उप प्रमुख अंबादत्त पंत, रमेश चंद्र, गोपाल देव, उदय सिंह टनवाल, महेंद्र फर्त्याल, रवि मेहरा, कुबेर फर्त्याल, देवेंद्र पंत, खुशाल बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह नेगी सहित तमाम लोग शामिल थे।