फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   37 करोड़ खर्च कर खंडहर बना दिया भवन

37 करोड़ खर्च कर खंडहर बना दिया भवन

Fri, 21 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
37 करोड़ खर्च कर खंडहर बना दिया भवन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में ऑडिटोरियम बनने से पहले जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। ऑडिटोरियम की फॉर सीलिंग गिर चुकी है। सांपों ने अड्डा बना लिया है। इससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

जीएमसी में एक हजार सीट की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य वर्ष 2007 में शुरू हुआ था। इसके बाद इसकी लागत बढ़कर 17 करोड़ रुपये हो गई। कुछ समय बाद लागत बढ़कर 27 करोड़ रुपये पहुंच गई। ऑडिटोरियम के निर्माण पर 37 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। ऑडिटोरियम अगर समय से बनता तो इसमें छात्र-छात्राओं का रंगारंग कार्यक्रम, लेक्चर, फिल्म दिखाई जातीं लेकिन ऑडिटोरियम खंडहर में तब्दील हो चुका है। ऑडिटोरियम में लगे एसी भी कंडम हो चुके हैं। भवन जर्जर स्थिति में पहुुंच गया है।
विज्ञापन


फॉर सीलिंग गिरी, सांपों का अड्डा बना
एसी भी कंडम, राजकीय मेडिकल कॉलेज में सरकारी धन की बर्बादी

समय से पूरा बजट न मिलने के कारण ऑडिटोरियम नहीं बन पाया। ऑडिटोरियम की लागत बढ़ने के साथ ही मामला शासन में अटका रहा। बजट के लिए शासन को दोबारा लिखा गया है। ऑडिटोरियम पूरा करने में अभी पांच से सात करोड़ रुपये और खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सीपी भैसोड़ा
प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed