{"_id":"5b2eaa0d4f1c1bf76e8b9ca4","slug":"171529784845-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख कमिश्नर ने ईओ का वेतन, पेंशन रोक शासन के लिए किया कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख कमिश्नर ने ईओ का वेतन, पेंशन रोक शासन के लिए किया कार्यमुक्त
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला शनिवार को भीमताल के नगर पंचायत, मत्स्य विभाग के कार्यालयों में गंदगी दिखने पर भड़क गए। कार्यालयों में रखे दस्तावेजों में तक जाले लगे थे। साथ ही नगर पंचायत के कार्यालय में रिपोर्ट चार्ट तक नहीं लगा था।
अभिलेखों और पंजिकाओं में पेंसिल से लिखा गया था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कमिश्नर ने ईओ बीएस रावत की कड़ी फटकार लगाते हुए पद से हटा दिया। साथ ही वेतन और पेंशन रोक दी। कमिश्नर ने अन्य कर्मचारियों का भी वेतन रोक दिया। उन्होंने नगर पंचायत की प्रशासक एसडीएम रेखा कोहली से साफ-सफाई और दस्तावेजों पर कड़ी नजर बनाकर कार्यशैली ठीक करने को कहा।
31 जुलाई को सेवानिवृत्त होना है ईओ को
भीमताल(नैनीताल)। नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी बीएस रावत ने 11 सितंबर 2017 को पदभार संभाला था। उन्हें 31 जुलाई 2018 को सेवानिवृत्त होना था। लेकिन अब कमिश्नर के आदेश के बाद वे जल्द कार्यमुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व ईओ की भी पेंशन रोकने को कहा
आयुक्त राजीव रौतेला को ईओ बीएस रावत ने बताया कि 2017 में सेवानिवृत्त हुए ईओ पान सिंह बोरा ने उन्हें अब तक चार्ज नहीं दिया है। साथ ही अभिलेख, चेकबुक, कैशबुक भी नहीं सौंपी गई है। इसके लिए भीमताल थाने में पूर्व ईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पर आयुक्त ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट तलब करने के साथ ही पूर्व ईओ पान सिंह बोरा की पेंशन रोकने के निर्देश दिए।
सिंचाई विभाग का पार्क सैलानियों के लिए खोलने के निर्देश
व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने आयुक्त को बताया कि डैम के नीचे बने सिंचाई विभाग का पार्क ताला लगाकर बंद किया गया है। इस पर आयुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकारते हुए ताला तोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापार मंडल से पार्क को गोद लेने और सौंदर्यीकरण करने को कहा।
एक्वेरियम का होगा सौंदर्यीकरण
आयुक्त ने लोगों और बोट चालकों की मांग पर झील में स्थित एक्वेरियम के सौंदर्यीकरण लिए डीएम और टाउन प्लान के अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही मछलियों, कुमाऊंनी संस्कृति, चित्रों को एक्वेरियम के लिए जरुरी बताया। साथ ही डांठ पर शौचालय सही करने को कहा। एसडीएम धारी से पार्किंग में लाल, पीली पट्टी रंगों से बनाने और पार्किंग में दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को 24 घंटे में हटाने के निर्देश दिए।
भीमताल में गंदगी देख ईओ को पद से हटाया
वेतन और पेंशन भी रोकी, अन्य कर्मचारियों का भी वेतन रोका
नगर पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों में तक लगे थे जाले