{"_id":"5abd4dce4f1c1bc7618b46de","slug":"171522355662-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा बाईपास मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा बाईपास मार्ग
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पर्यटकों की सुविधा और शहर में जाम की समस्या कम करने के लिए जिला पुलिस ने शुक्रवार से डायवर्जन लागू कर दिया है। यह प्रतिबंध सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक लागू रहेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला पुलिस बाईपास मार्गों पर साइनबोर्ड भी लगाएगी।
पुलिस कार्यालय के अनुसार शुक्रवार की सुबह से पर्यटकों को बरेली रोड से नैनीताल जाने वाले वाहनों को तीन पानी बाईपास से गौलापार रोड काठगोदाम से होकर गुजरना पड़ेगा। रामपुर रोड से आने वाले वाहन चालकों को नैनीताल जाने के लिए पुरानी आईटीआई तिराहा से मुखानी नहर कवरिंग होते हुए कॉलटैक्स तिराहे से पहाड़ की तरफ जाएंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले छोटे वाहन जिनको पहाड़ की तरह जाना हैं। वे चालक लालडांठ-पनचक्की तिराहा, नहर कवरिंग होते हुए कॉलटैक्स से पहाड़ की तरफ जाएंगे। शहर में भारी वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक पूर्ण प्रतिबंध (नो इंट्री) जारी रहेगा। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि डायवर्जन का मुख्य उद्देश्य शहर को जाम से बचाना है। इस मामले में जिला पुलिस ने साइन बोर्ड भी तैयार कराए हैं। सुबह सड़कों पर डायवर्जन लागू करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। दो दिनों में बोर्ड सड़कों के किनारे लगाए जाएंगे। पर्यटकों के लिए भी बाईपास मार्ग सुविधाजनक होगा। इधर हल्द्वानी शहर के लोग भी जाम की परेशान से बचेंगे।