फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चुनाव सुधार, लोकपाल पर फिर होगा सत्याग्रह

चुनाव सुधार, लोकपाल पर फिर होगा सत्याग्रह

Wed, 28 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
चुनाव सुधार, लोकपाल पर फिर होगा सत्याग्रह
समाजसेवी अन्ना हजारे। - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। पद्मभूषण अन्ना हजारे 23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान में पुन: सत्याग्रह करेंगे। इसमें चुनाव सुधार, लोकपाल, देश के किसानों की समस्याएं सुलझाने की मांग की जाएगी। सत्याग्रह के लिए अन्ना देशभर में जनजागरण कर रहे हैं। पांच मार्च को अन्ना हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी जनांदोलन न्यास के राष्ट्रीय समन्वय समिति सदस्य सुशील भट्ट ने मंगलवार को यहां लोनिवि विश्राम गृह में प्रेसवार्ता की। बताया कि पांच मार्च को शाम पांच बजे रामलीला मैदान में अन्ना की जनसभा होगी। वह 60 वर्ष के किसानों को पांच हजार रुपये पेंशन, केंद्र सरकार द्वारा लोकायुक्त, लोकपाल नियुक्त करने, चुनावों में राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न हटाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि 1992 में अन्ना को पद्मभूषण के सम्मानित किया गया। आजीवन अविवाहित रहते हुए उन्होंने 1970 में देश सेवा का संकल्प लिया। 1991 में अन्ना ने महाराष्ट्र में शिव सेना, भाजपा गठबंधन की सरकार, भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ अनशन किया। 2003 में कांग्रेस, एनसीपी के चार मंत्रियों के खिलाफ भूख हड़ताल की। महाराष्ट्र में अन्ना के सत्याग्रह की बदौलत कई भ्रष्ट मंत्रियों की छुट्टी हो गई थी। सुशील ने बताया कि पांच मार्च को अन्ना की प्रस्तावित जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed