फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबीपीजी कालेज के 25 छात्रों की परीक्षा निरस्त होगी

एमबीपीजी कालेज के 25 छात्रों की परीक्षा निरस्त होगी

Sat, 24 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज के 25 छात्रों की परीक्षा निरस्त होगी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के प्रवेश निरस्त वाले स्नातक प्रथम सेमेस्टर के 25 छात्रों की परीक्षा कराने का मामला उजागर होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय में खलबली मची है। विश्वविद्यालय ने एमबी कॉलेज से इन सभी 25 छात्रों का रिकार्ड तलब किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन छात्रों की परीक्षा निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय इसकी भी जांच पड़ताल कर रहा है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से सूचना आने के बाद भी इन छात्रों के नाम परीक्षार्थियों की रोललिस्ट में कैसे शामिल हो गए।
विज्ञापन

एमबी कॉलेज ने पिछले वर्ष 2017-18 में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में शपथपत्र के आधार पर दाखिला लेने विद्यार्थियों की जांच करवाई थी। जिसमें 25 विद्यार्थी ऐसे पाए गए थे, जिन्होंने वर्ष 2016-17 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में भी दाखिला लिया था तथा वर्ष 2017-18 सत्र में फिर से बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में शपथपत्र लगाकर दाखिला लिया गया है। इसका खुलासा होने पर तत्कालीन प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने सभी 25 छात्रोें का प्रवेश निरस्त दिया था तथा इसकी सूचना कुमाऊं विश्वविद्यालय को भी भेज गई। इसके बावजूद कुमाऊं विश्वविद्यालय ने कालेज से प्रवेश निरस्त वाले सभी 25 छात्रों की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा करवा दी। इधर, जिन छात्रों का प्रवेश एमबी कालेज पहले ही निरस्त कर चुका है उनकी सेमेस्टर परीक्षा कैसे हुई, इस बारे में शुक्रवार को समाचार प्रकाशित होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय में खलबली मच गई। कुलपति ने अधीनस्थों की बैठक बुलाकर इस त्रुटि की जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को इस मामले में जांच पड़ताल चलती रही। विश्वविद्यालय के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय पंत ने बताया कि एमबीपीजी कालेज से दाखिला निरस्त विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है तथा इन छात्रों की परीक्षा निरस्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में किस स्तर पर लापरवाही बरती गई, इसकी भी जांच हो रही है।
विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्रों का रिकार्ड मांगा
25 छात्रों का प्रवेश निरस्त होने के बाद भी सेमेस्टर परीक्षा कराने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed