{"_id":"5a2eee494f1c1b6a678c12d3","slug":"171513025097-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल जिला ताइक्वांडो संघ एवं युवा खेल कल्याण जागृति समिति की ओर से सोमवार को गौलापार में 23वीं जिला स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य ताइक्वांडो के सचिव चंद्रविजय सिंह बिष्ट ने किया।
एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के दिवाकर पुजारी, बागेश्वर के जगदीश जोशी, धीरज तड़ागी, साहिल मिश्रा, कुलदीप, जगदीश कार्की, पंकज दफौटी, पिथौरागढ़ के विकेंद्र धामी, नैनीताल के आशीष कबडवाल ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज, पल्लवी उप्रेती, बागेश्वर नेहा थापा, श्रद्धा जोशी, नेहा देवली ज्योति पलड़िया, हल्द्वानी की हर्षिका कक्कड़, ऊधमसिंह नगर की नेहा ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
आयोजक ललित आर्या ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 27-31 दिसंबर को 37वी राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश टीम से प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता शैलेंद्र दुम्का, हिमांशु कबडवाल, नरेश तलैजा, विजय मेहरा, राजीव रौतेला, बसंत सनवाल आदि मौजूद रहे।