{"_id":"5a148f3b4f1c1b76678bcbba","slug":"171511296827-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूओयू में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूओयू में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. जी मैथिली ने किया। उन्होंने कहा कि ई-लर्निंग की महत्ता बढ़ी है, इसलिए ओपन एजूकेशन रिसोर्स की भूमिका भी अधिक बढ़ गई है। इसे विकसित करने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉ. मैथिली ने कहा कि ओपन एजूकेशन रिसोर्स को लोकप्रिय और सरल बनाकर हमें आमजन तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। ओपन एजूकेशन रिसोर्स एवं माडल द्वारा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के विकास पर आयोजित इस कार्यशाला में संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी। कार्यशाला में ऑनलाइन स्कोइप द्वारा देहरादून से संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा किए ओपन एजुकेशन रिसोर्स वर्तमान में युवा शिक्षार्थियों के लिए अत्याधुनिक महत्वपूर्ण पटल के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा एक ई-लर्निंग पोर्टल विकसित किया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा तैयार पाठ्य सामग्री एवं मुक्त शिक्षा संसाधन छात्रों के लिए उपलब्ध है। कार्यशाला ऑनलाइन स्कोइप द्वारा संबोधित करते हुए प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि तकनीकी के प्रयोग द्वारा अध्यापकों की अध्यापन क्षमता का विकास किया जाना हमारा उद्देश्य है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. जितेंद्र पांडेय ने अध्यापन की नई शैली की जानकारी दी।
विज्ञापन