{"_id":"59d3f0464f1c1bac538b59c3","slug":"171507061830-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति अधिकारी भी डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पूर्ति अधिकारी भी डेंगू की चपेट में
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) भी इसकी चपेट में आ गए हैं। जबकि चार अन्य को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मरीज निजी अस्पताल भी जा रहे हैं। दूसरी ओर डेंगू के 40 संदिग्ध मरीजों में से 12 में डेंगू की पुष्टि हुई है।
डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, फिर भी नगर निगम और स्वास्थ्य महकमा इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। डीएसओ टीएन उपाध्याय ने बताया कि डेंगू होने की वजह से वह अवकाश पर हैं। उपाध्याय की प्लेटलेट कम हैं। तबियत में कुछ सुधार हो रहा है। दूसरी ओर एसटीएच में हेमा (20) लालकुआं, निशाद (21) जसपुर, पुष्पा (38) कोहली कॉलोनी हल्द्वानी, शाकिब मलिक (19) लाइन नंबर 16 आजाद नगर, अंश (16) बिजनौर उत्तर प्रदेश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं जिला संक्रामक रोग विश्लेषण अधिकारी नंदन कांडपाल ने बताया कि डेंगू संदिग्ध 40 मरीजों के नमूने लिए गए थे। एलाइजा जांच के लिए नमूने राजकीय मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे गए थे। इनमें 40 में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि नैनीताल के दो मरीजों के नमूने बुधवार को जांच के लिए भेजे जाएंगे।