{"_id":"599b51c44f1c1b4a198b4a31","slug":"171503351236-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में कक्षाओं का बहिष्कार आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय दोषापानी में कक्षाओं का बहिष्कार आज से
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। पंडित पूर्णानंद तिवारी राजकीय महाविद्यालय दोषापानी के एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन देकर बार-बार मांग के बाद भी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं शुरू न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर मंगलवार से महाविद्यालय में तालाबंदी कर 72 घंटे का आंदोलन शुरू कराने की चेतावनी दी है।
प्राचार्य को दिए ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा है कि वह पिछले एक साल से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं शुरू कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया है। स्नातक उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को अन्यत्र दाखिला लेना पड़ रहा है। इस मांग को लेकर वह मंगलवार से कक्षाओं का बहिष्कार कर 72 घंटे आंदोलन करेंगे। इस दौरान वे आमरण अनशन भी करेंगे। चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांग को नजरअंदाज किया गया तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष गोकुल आर्या, महेंद्र सिंह नयाल, गौरव सिंह नयाल, लाखन सिंह, चंदन सिंह, मुकुल सिंह, नीरज सिंह, पवन सिंह, बबिता, कुसुम, रेनू आदि शामिल थे।