फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   17 parks will be beautified with 1.71 crores

17 पार्कों का 1.71 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
17 parks will be beautified with 1.71 crores
हल्द्वानी। जल्द ही शहर के 20 पार्क नए रंग रूप में नजर आएंगे। 1.66 करोड़ से इनका कायाकल्प और सौंदर्यीकरण होगा। इनमें 14 पार्क नए हैं। जिनका शनिवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र रौतेला कायाकल्प करने की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम को 14 वें वित्त आयोग से 1.66 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस बजट से नगर निगम नए क्षेत्रों के 14 और पुराने क्षेत्र के छह पार्कों का सौंदर्यीकरण करेगा। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि पार्कों में दीवार निर्माण, गेट, बैंच, फुटपाथ, पार्कों की रंगाई पुताई आदि का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पार्कों का होगा कायाकल्प
- भगवानापुर तल्ला हरिप्रिया विहार के दो पार्क
- प्रगतिशील कालोनी दो पार्क
- टोलिया पार्क भगवानपुर जयसिंह
- लोहरियासाल मल्ला में तीन पार्क
- एसके पुरम कमलुवागांजा रोड एक पार्क
- वार्ड 42 के चार पार्क
- भगवानपुर तल्ला आदर्श कालोनी में एक
पनचक्की चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण
मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पनचक्की चौराहे के सौंदीर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने इसे अपनी घोषणा में शामिल किया था। शासन ने इसके लिए 79.56 लाख की स्वीकृति प्रदान कर बजट भी जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को मेयर जोगेंद्र रौतेला ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर ने जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि चौराहा सेव अर्थ थीम को प्रदर्शित करेगा। इस दौरान नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, सहायक अभियंता नगर निगम नवल नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed