फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर में बनाए जाएं आय प्रमाणपत्र

रामनगर में बनाए जाएं आय प्रमाणपत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में बनाए जाएं आय प्रमाणपत्र
रामनगर में बनाए जाएं आय प्रमाणपत्र - फोटो : मदन बिष्ट
रामनगर (नैनीताल)। लेखपालों की हड़ताल के कारण कई माह से आय प्रमाण पत्र नहीं बन सके हैं। इससे परेशान लोगों की शिकायत मिलने पर ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों और ग्रामीणों ने प्रधानों ने तहसीलदार कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नेगी ने बताया कि आय प्रमाण पत्र न बनने से स्कूलों में गरीब बच्चों को स्कूलों में छात्रवृत्ति, प्रवेश नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। गरीब परिवारों को सरकारी लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि उनमें आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता है। उन्होंने लेखपालों की हड़ताल खुलने तक आय प्रमाण पत्र बनाने एवं दाखिल खारिज करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। डीएम के नाम संबंधित ज्ञापन तहसीलदार कार्यालय में दिया। इस दौरान आनंद रावत, दीवान कटारिया, संजय कुमार, राहुल डंगवाल, गुड्डी देवी, महावीर, गोपाल अधिकारी, किशोर चंद्र, ख्याली राम, त्रिलोक राणा आदि थे।
विज्ञापन


आय प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं
ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed