{"_id":"5c0d78d9bdec2241822ef03f","slug":"161544386777-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अभिभावक, बच्चों संग करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अभिभावक, बच्चों संग करेंगे आंदोलन
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। शहर के एक विद्यालय में यौन शोषण आरोपित शिक्षक की दोबारा नियुक्ति करने को लेकर अभिभावक आक्रोशित है। अभिभावक सोमवार को तिकोनिया मार्ग में शिक्षक को हटाने को लेकर बच्चों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से सुबह 10:30 बजे तक नियुक्त शिक्षक को हटाने की मांग पूरी न करने पर 10:30 बजे से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षक पर पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं और वह इस मामले में जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद शिक्षक की नियुक्ति विद्यालय में कर दी गई, जिससे बच्चों में असुरक्षा का भय है। कहा शिक्षक के भय के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। साथ ही सोमवार को अभिभावकों ने बच्चों के साथ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
आरोपी शिक्षक को हटाने के लिए आज धरना-प्रदर्शन
अभिभावकों बोले, बच्चों के संग तिकोनिया में करेंगे विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक को हटाने के लिए आज धरना-प्रदर्शन
अभिभावकों बोले, बच्चों के संग तिकोनिया में करेंगे विरोध-प्रदर्शन