{"_id":"5b4fa8f34f1c1b43748b5b8e","slug":"161531947251-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी कालेज से पीएचक्यू ने मांगी महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी कालेज से पीएचक्यू ने मांगी महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज से बीएड कर चुकी महिला कांस्टेबल रीना की रिपोर्ट लेकर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) देहरादून भेजने के लिए बुधवार को कोतवाली पुलिस घनचक्कर बनी रही। कॉलेज के बीएड विभाग के भी रीना का रिकॉर्ड खंगालने में पसीने छूट गए। किसी तरह प्रवेश लेने से लेकर बीएड की क्लास में उपस्थिति का रिकॉर्ड तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजने के बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय देहरादून के पुलिस उपाधीक्षक (कार्मिक) बीएल टम्टा का एक पत्र लेकर दो पुलिस कर्मी बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य के पास पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने अवगत कराया कि पुलिस मुख्यालय ने महिला कांस्टेबल रीना के बाबत रिपोर्ट तत्काल मांगी है। मामला बीएड विभाग से जुड़ा होने पर प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने तुरंत बीएड विभाग की प्रभारी डॉ. अनीता जोशी को बुलाकर उन्हें निर्देशित कर दिया। रिपोर्ट तैयार नहीं हो गई तब होने के इंतजार में शाम 4:30 चार बजे तक कोतवाली पुलिस महाविद्यालय के चक्कर ही काटती रही। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद महिला कांस्टेबल रीना पुत्री शाकिर अहमद द्वारा बीएड कोर्स की पढ़ाई करने का रिकॉर्ड तैयार हो सका। पुलिस मुख्यालय ने महिला कांस्टेबल रीना द्वारा एमबीपीजी कॉलेज में संचालित बीएड कोर्स में कब दाखिला लिया था। बीएड कोर्स पूर्ण करने के लिए समय सारणी के अनुसार महिला कांस्टेबल सितंबर 2014 से लेकर मार्च 2015 तक कब-कब किस तिथि में क्लास में उपस्थित हुई, उसका पूरा ब्योरा मांगा था। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पांडे ने बताया कि जिन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी, उसे तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है।