फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक हफ्ते पहले ही जीएसटी पोर्टल हुआ धड़ाम

एक हफ्ते पहले ही जीएसटी पोर्टल हुआ धड़ाम

Sun, 15 Jul 2018 01:54 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले ही जीएसटी पोर्टल हुआ धड़ाम
GST
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग जीएसटी के एक साल बाद कमियों के दूर होने का दावा करता है लेकिन तकनीकी गड़बड़ियां अभी भी बरकरार है। रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि के एक हफ्ते पहले से जीएसटी पोर्टल हैंग होने लगा है। हल्द्वानी संभाग में 8,500 से ज्यादा कारोबारी रजिस्टर्ड हैं। जीएसटी आर-4 जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई और जीएसटी आर-3 बी की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। अब रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक आते ही पोर्टल ने जवाब देना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते पहले से ही रिटर्न का हैंग होना शुरू हो गया है। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुमित गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन जीएसटी पोर्टल ने काम नहीं किया। हालत यह रही कि एक रिटर्न भी जमा नहीं हो सका। समय से रिटर्न जमा नहीं हुआ तो कारोबारी पर जुर्माना होगा। विभाग को इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। संयुक्त आयुक्त राज्य कर पीएस डुंगरिया ने कहा कि कभी कभी इंटरनेट की धीमी प्रगति से ऐसी दिक्कतें आती हैं। निश्चित अंतराल पर चेक करें यदि फिर भी समस्या हो तो विभाग की हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed