फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जलसंस्थान ने गांव के टैंकों में डाला लीचिंग पाउडर

जलसंस्थान ने गांव के टैंकों में डाला लीचिंग पाउडर

Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान ने गांव के टैंकों में डाला लीचिंग पाउडर
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के तिराड़ी, सिमलखा गांव में मंगलवार को जलसंस्थान की टीम ने दौरा किया। तिराड़ी गांव के आसपास के पेयजल के टैंकों की साफ करने के बाद टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया। जल संस्थान के कर्मचारियों ने पानी के नमूना भी लिए। तिराड़ी गांव में शनिवार से एक ही परिवार के तीन लोगों को उल्टी-दस्त हो गई। इस कारण रविवार सुबह अस्पताल लाते समय नेहा (5) ने रास्ते में दम तोड़ दिया था, जबकि रविवार रात दिशा पुत्री ईश्वर सिंह को सीएचसी खैरना लाया गया। सोमवार सुबह गंगा देवी पत्नी ईश्वर सिंह भी सीएचसी खैरना आई थी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को तिराड़ी गांव के 17 परिवारों में 16 लोगों को दवाइयां बांटीं। डॉक्टरों ने उषा (8), पंकज सिंह (11) को दवाइयां दीं। टीम ने लोगों को सफाई के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed