फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   योगेश तेरा ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान

योगेश तेरा ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान

Sun, 24 Jun 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
योगेश तेरा ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान
शहीद सैनिक योगेश परगांई के शव को देखकर बिलखते भाई। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। भारत माता की जय, योगेश तेरा ये बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान... तुम कितने फौजी मारोगे, हर घर से फौजी निकलेगा... जैसे गगनभेदी नारों से शनिवार को हल्द्वानी का कोना-कोना गूंज उठा। जैसे ही सेना के वाहन से शहीद योगेश परागांई का पार्थिव शरीर बिठौरिया स्थित घर पर लाया गया वहां मौजूद हर किसी ने उनकी शहादत को सलाम किया। योगेश का शव देखकर मां, भाई और बहन बेसुध हो गए। बाद में सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


योगेश परगांई (22) पुत्र मोहन चंद्र परगांई निवासी शिवालिक विहार बिठौरिया सेना की चार कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती नागालैंड में थी। बुधवार की रात को सीमा से पेट्रोलिंग से लौट रही सेना की टीम पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में योगेश परगांई शहीद हो गए थे। शुक्र वार की शाम सात बजे योगेश का पार्थिव शरीर विमान से नागालैंड से दिल्ली पहुंचाया गया। वहां से सेना के वाहन से सुबह सवा छह बजे हल्द्वानी स्थित घर पर लाया गया। परिवार में सबसे छोटे और लाडले योगेश के पार्थिव शरीर को देखते ही मां तारी देवी, भाई मुकेश और हरीश, बहनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। योगेश की शहादत पर घर पर मौजूद हर शख्स की आंख में आंसू आ गए।
विज्ञापन


बाद में सेना के वाहन से कालाढूंगी रोड, समता आश्रम गली से होते हुए रानीबाग चित्रशिला घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। जहां सैन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र से शहीद को श्रद्धांजलि दी। विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक वंशीधर भगत, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, एसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम एपी वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, महेश शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने शहीद के सम्मान में कई राउंड फायरिंग की। योगेश के भाई हरीश परगांई और मुकेश परगांई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नागालैंड में उग्रवादी हमले में शहीद कुमाऊं के वीर सपूत को रानीबाग में दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed