{"_id":"5af752a24f1c1be9408b4de3","slug":"161526157986-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजना वालिया को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजना वालिया को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड
Updated Sun, 13 May 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया।
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नर्सिंग दिवस के अवसर पर रुद्रपुर में तैनात नर्सिंग अधीक्षक रंजना वालिया को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया।
रंजना वालिया ने 1982 में स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स से नौकरी की शुरुआत की। मैनपुरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में अपनी सेवा देने के बाद वर्तमान में वह रुद्रपुर के जिला अस्पताल में नर्सिंग अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 2014 में शॉर्ट सर्किट के कारण बेस अस्पताल हल्द्वानी के एक कमरे में आग लग गई थी।
उन्होंने फायर अलार्म से पूरे अस्पताल को आग में जलने से बचाया था। उन्हें वर्ष 2007, 2012 और 2016 में अलग-अलग संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।
राष्ट्रपति की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित