फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग

पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग

Sun, 13 May 2018 02:41 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग
पानी लेने को टूट पड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। शहर के तमाम इलाकों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अब आईटीआई रोड की पेयजल सप्लाई भी ठप हो गई है। क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से पेयजल सप्लाई की मांग की है। शहर के कई इलाकों में पेयजल नलकूपों के खराब होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। इधर, कई इलाकों में पेयजल लाइनें लीकेज होने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन


आईटीआई रोड के निवासियों ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि आईटीआई रोड के हंस विहार कालोनी में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। कई बार अधिकारियों से पेयजल सप्लाई सामान्य करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं की तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन देनेे वालों में डॉ. गौरव सिंघल, महेश चंद्र पांडे, कुंदन सिंह रावत, अमित कुमार, त्रिलोचन सिंह, रामबाबू जायसवाल, सुरेंद्र रावत, प्रताप सिंह रावत, ललित पांडे, बीबी सविता आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के पनियाली, जीतपुर के नलकूप खराब होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। गौला से सप्लाई वाले इलाकों कठघरिया, रामड़ी आन सिंह, घूनी नंबर एक, हल्दीखाल, दमुवाढूंगा संगम विहार आदि इलाकों में भी लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। लोगों को जलसंस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा है। लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।


इधर, आईटीआई रोड में पेयजल लाइनों के लीकेज होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी लाइनों की मरम्मत नहीं की जा रही है। क्षेत्र के कुंदन रावत ने कहा कि जलसंस्थान के ईई को लीकेज लाइनों की जानकारी दी जा चुकी है पर विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जलसंस्थान के ईई संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि खराब नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है।



पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग

- एक माह से आईटीआई रोड क्षेत्र में पेयजल सप्लाई ठप
- शहर के कई नलकूप खराब होने से बढ़ गई दुश्वारियां
- लोगों को नहीं मिल रहा पर सड़कों में बह रहा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed