फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपनों पर ज्यादा बरस रहा है भाजपा का दलित प्रेम

अपनों पर ज्यादा बरस रहा है भाजपा का दलित प्रेम

Mon, 30 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अपनों पर ज्यादा बरस रहा है भाजपा का दलित प्रेम
हल्द्वानी। कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ निकाय चुनाव के दबाव में भाजपा का दलित प्रेम उमड़ तो रहा है पर यह ‘अपनों’ पर ज्यादा बरस रहा है। नेताओं की पसंद पार्टी से जुड़े लोग ही हैं। पहले नैनीताल संासद भगत सिंह कोश्यारी अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी इसी राह पर चलते दिख रहे हैं। सोमवार को नैनीताल में बैठक कर भाजपा अपने अन्य नेताओं की ड्यूटी भी तय करने जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से इशारा पाकर अब डॉ. आंबेडकर को अपना बनाने की भाजपा ने पुरजोर कोशिश शुरू कर दी है। ग्राम स्वराज योजना के लिए अब भाजपा नेताओं ने दलित बस्तियों और गांवों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। एक मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी हल्द्वानी की ओर रुख कर रहे हैं। अजय भट्ट पहले गांधीनगर में योगेश रजवार के घर पर भोजन करेंगे और इसके बाद ज्वाहर ज्योति गांव में पनराम के घर पर रात गुजारेंगे। ये दोनों ही भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा जिला महामंत्री राकेश नैनवाल के मुताबिक अजय भट्ट दो मई को मालधन में कमल किशोर के घर रात गुजारेंगे। कमल किशोर भी भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। मालधन अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव है और भाजपा यहां बड़ी सभाएं करने का मन भी बना रही है।
विज्ञापन

इससे पहले नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी दमुआढुंगा में पार्टी से जुडे़ फकीर राम के यहां रात बिताई थी। उस समय कोश्यारी ने कहा भी था कि वे अधिकतर इस घर में आते रहे हैं। भाजपा के अन्य नेता इस मुहिम की शुरूआत कर चुके हैं। कालाढूंगी विधायक और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत दलित गांवों में जाकर रात बिता भी चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के मुताबिक सोमवार को नैनीताल में बैठक कर अन्य भाजपा नेताओं के कार्यक्रम तय किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed