{"_id":"5abd4ec24f1c1bb6618b46b6","slug":"161522355906-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए गठन के बाद व्यवसायिक निर्माण का एक भी नक्शा पास नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए गठन के बाद व्यवसायिक निर्माण का एक भी नक्शा पास नहीं
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के गठन के बाद से शहर में व्यावसायिक निर्माण से संबंधित एक भी नक्शे को प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय से स्वीकृति नहीं मिली है, बावजूद इसके शहर में कई जगह धड़ल्ले से व्यावसायिक निर्माण कार्य हो रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई है कि शहर में हो रहे निर्माण कार्यों में कितने वैध और कितने अवैध हैं।
डीडीए का गठन के बाद हल्द्वानी में क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का दफ्तर खोलकर सिटी मजिस्ट्रेट को ही संयुक्त सचिव का जिम्मा सौंप दिया गया। तब से प्राधिकरण के क्षेत्रीय दफ्तर में 1168 आवासीय मानचित्र स्वीकृत के लिए पहुंचे, जिसमें से बुधवार तक 528 आवासीय नक्शों को स्वीकृति दी जा चुकी थी जबकि मिले लगभग 50 व्यावसायिक नक्शों में से प्राधिकरण ने एक भी नक्शे को स्वीकृति नहीं दी है। प्राधिकरण ने व्यावसायिक नक्शे तो पास नहीं किए लेकिन शहर में नैनीताल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, बाईपास रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड में कई जगह धड़ल्ले से व्यावसायिक निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें से कुछ को तो डीडीए के गठन से पहले स्वीकृति मिली हुई है जबकि हाल के दिनों में शुरू हुए अधिकांश निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध हैं।