फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एडीएम ने सुनी ग्रामीणों की आपतियां

एडीएम ने सुनी ग्रामीणों की आपतियां

Wed, 28 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
एडीएम ने सुनी ग्रामीणों की आपतियां
भवाली (नैनीताल)। नगर पालिका भवाली में शामिल गांवों के लोगों की मंगलवार को एडीएम बीएल फिरमाल ने आपत्तियां सुनीं। श्यामखेत, कहलक्वीरा, सैनिटोरियम को पालिका में शामिल करने पर कुल 773 आपत्तियां मिलीं। इसमें से 201 आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। एडीएम फिरमाल ने बताया कि 773 लोगों में से 201 आपत्तियों पर सुनवाई हुई। श्यामखेत के प्रधान संजय जोशी ने बताया कि पालिका ने सुनवाई का समय गलत रखा। इस दौरान ग्रामीण आलू की खेती कर रहे हैं, जिस वजह से वह पहुंच नहीं पाएं। लोग गांवों में ही रहना चाहते हैं। इस दौरान एसडीएम अशोक जोशी, तहसीलदार केशर राम, ईओ ईश्वर सिंह रावत थे। इधर एडीएम हरवीर सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार, ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. ममता जोशी ने भीमताल में कुल 785 आपत्तियों में 182 लोगों की आपत्तियों पर विचार किया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि ढुंगशिल गांव में बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए इन गांव को नगर पंचायत में शामिल किया जाएगा। सोनगांव पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed