फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदेश को मिले 418 डॉक्टर, इसी महीने मिल जाएंगे 11 एंबुलेंस

प्रदेश को मिले 418 डॉक्टर, इसी महीने मिल जाएंगे 11 एंबुलेंस

Fri, 09 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश को मिले 418 डॉक्टर, इसी महीने मिल जाएंगे 11 एंबुलेंस
doctor
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को राज्य में 481 डॉक्टरों को नियुक्ति दी गई है जिनमें 193 महिला डॉक्टर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 18 मार्च तक 61 और महीने के अंत तक 111 नई 108 एंबुलेंस प्रदेश को मिल जाएंगी। ई रिक्शा योजना की शुरुआत करने हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री हालांकि नई घोषणा से बचते रहे लेकिन उन्होंने प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियां जरूर गिनाईं।
विज्ञापन

महिला दिवस पर आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने सेनेटरी नैपकिन योजना को हर जिले में लागू करने की बात कही। रावत ने एलईडी योजना की शुरुआत कुमाऊं में कोटाबाग से करने और पहले चरण में 50 मास्टर ट्रेनर तैयार करने और इसके लिए हर जिले में पांच से दस सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य सहकारी बैंक की ओर से संचालित मुख्यमंत्री ई रिक्शा योजना के तहत 24 लाभार्थियों को ई रिक्शा की चाबी सौंपी। इसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। उच्चशिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस योजना में पहले दिन से ही व्यक्ति ई-रिक्शे का मालिक होगा। ई-रिक्शे की कुल कीमत 1.37 लाख रुपये है जिसे लाभार्थी को तीन वर्ष में किस्तों में माध्यम से अदा करना होगा। महिला लाभार्थियों को पांच हजार रुपये की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री ने राज्य सहकारी बैंक के 4.55 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, विधायक बंशीधर भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप विष्ट, महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी सहित भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed