फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   निलंबन के विरोध में एनएसयूआई ने दिया धरना

निलंबन के विरोध में एनएसयूआई ने दिया धरना

Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
निलंबन के विरोध में एनएसयूआई ने दिया धरना
हल्द्वानी। उच्चशिक्षा निदेशक, दो प्राचार्यों और असिस्टेंट प्रोफेसर के निलंबन के विरोध में कर्मचारियों के साथ ही अब एनएसयूआई भी मैदान में आ गई है। पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद एनएसयूआई ने शनिवार को एमबी कॉलेज के मुख्य गेट पर अपना तंबू लगा दिया है। कार्यकर्ताओं ने उच्चशिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, एनएसयूआई में आपसी गुटबाजी के चलते धरने पर सिर्फ मुठ्ठी भर कार्यकर्ता ही जुट पाए।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब 11 बजे एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि संगठन निलंबित अफसरों की बहाली के लिए आंदोलन करने में पीछे नहीं रहेगा। छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी रहीं मीमांशा आर्य ने कहा कि सोमवार से आंदोलन तेज किया जाएगा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में हस्तक्षेप करने के कारण हुई छीछालेदर का बदला उच्चशिक्षामंत्री ने यह कार्रवाई करके लिया है। कुमाऊं विवि छात्रमहासंघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उच्चशिक्षा विभाग अफसरों के निलंबन कार्रवाई कर मनमानी की है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने कहा कि मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित जोशी ने भी धरने पर पहुंच कर समर्थन किया। धरना-प्रदर्शन में शैलेंद्र सिंह दानू, तनय भोजक, ऋषभ बिष्ट, उपेंद्र देउपा, विक्रम कोरंगा, हर्षित जोशी, ललित तिवारी, प्रियंका जोशी, नीमा कोठारी, मनीषा जोशी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजू रावत, रिजवान, चंदन संबल, रोहित बल्यूटिया, नवीन गोस्वामी, गजेंद्र संबल, मोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed