{"_id":"5a4d41504f1c1bd3178b4c26","slug":"161515012432-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबा विहार के नलकूप की मोटर भी फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबा विहार के नलकूप की मोटर भी फुंकी
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मंडी और टीपीनगर के बाद अब अंबा विहार के नलकूप की मोटर भी फुंक गई है। मोटर फुंकने से नलकूप से जुड़े गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा निवासी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने नलकूप की जल्द मरम्मत करने के साथ ही टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
पिछले पंद्रह दिनों में नलकूप की मोटर फुंकने की यह तीसरी घटना है। पंद्रह दिन पहले मंडी स्थित नलकूप की मोटर फुंकने से तल्ली हल्द्वानी और मंडी क्षेत्र में पेयजल किल्लत हो गई थी। मंडी का नलकूप ठीक होते ही ट्रांसपोर्ट नगर का नलकूप खराब हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर में नलकूप मरम्मत का काम चल रहा है। इस बीच कुसुमखेड़ा गैस गोदाम रोड स्थित अंबा विहार के नलकूप की मोटर फुंक गई है। नलकूप खराब होने से क्षेत्रवासी खासे परेशान हैं। जलसंस्थान प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित नहीं कर रहा है। क्षेत्रवासियों को निजी टैंकरों से पानी खरीदकर व्यवस्था करनी पड़ रही है। इधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता रवि लोसाली ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। तीन-चार दिन में प्रभावित इलाके में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।