{"_id":"5a36d5414f1c1b9e678c24e7","slug":"161513542977-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय भट्ट-जमरानी बांध पर एमओयू इसी सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय भट्ट-जमरानी बांध पर एमओयू इसी सप्ताह
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भाजपा के लिए कांटों का ताज बना गैरसैंण एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को बोलने के लिए मजबूर कर गया। भट्ट ने फिर दोहराया कि भाजपा गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि गैरसैंण में भाजपा नहीं भागी, कांग्रेस भागी।
प्रदेश कार्यसमिति के बाद मीडिया से मुखातिब अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ने गैरसैंण में सात दिन का सत्र प्रस्तावित किया था। कार्यमंत्रणा में इसके लिए 14 विधेयक और बजट का प्रस्ताव तैयार किया था। विपक्ष ने एक भी विधेयक पर एक भी शब्द नहीं बोला और बिना बहस के ही बजट भी पारित होने दिया। फिर कार्यमंत्रणा बुलाई गई तो नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आगे की कोई कार्ययोजना पेश ही नहीं की। साफ है कि गैरसैंण से सत्ता पक्ष नहीं, विपक्ष भागा। अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा स्पष्ट कर चुकी है कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाएंगे। गैरसैंण में लाया गया तबादला विधेयक मील का पत्थर साबित होगा। भट्ट के मुताबिक प्रदेश को जल्द ही 33 नई जल विद्युत परियोजनाओं की मंजूरी केंद्र से मिलने वाली है और जमरानी बांध का उत्तर प्रदेश के साथ एमओयू इसी सप्ताह हो जाएगा।