फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तहसील दिवस में दर्ज हुई 39 शिकायतें

तहसील दिवस में दर्ज हुई 39 शिकायतें

Wed, 06 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में दर्ज हुई 39 शिकायतें
हल्द्वानी। तहसील दिवस में नगर निगम के शौचालय निर्माण की सूची से लोगों के नाम गायब होने की शिकायतें सामने आईं। इसके अलावा समाज कल्याण की पेंशन न मिलने की शिकायतें भी उठीं। फरियादियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विधवा, वृद्ध, विकलांग पेंशन आदि समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में तहसील दिवस पर पहुंचे फरियादियों ने विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने का मामला उठाया। सलमानी ने इंदिरानगर से शनि बाजार तक सड़क निर्माण की मांग की। कहा कि इस मामले को वह कई बार तहसील दिवस में उठा चुके हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट लगाने, शौचालयों के आवेदन स्वीकृत किए जाने की भी मांग की। बनभूलपुरा क्षेत्र के कई लोगों की शिकायत थी कि नगर निगम ने शौचालयों के लिए कुछ लोगों को तो दो-दो हजार रुपये के चेक दिए, लेकिन आवेदन करने वालों में से अधिकांश लोगों के नाम ही सूची से गायब हैं। कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आवास विकास के पास नाले की सफाई कराने, राजपुरा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने, बेस और महिला अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करने आदि की मांग की। इस दौरान जेबा अंसारी नाजमा, मेहनाज, शहाना बेगम, शाजिया अंसारी, चंपा सक्सेना, प्रेमा देवी, सरफराज अहमद, शारिक खान, मो. सैय्यद अमान, मीना कश्यप आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन

रामनगर तहसील दिवस में नौ मामले सुनवाई के लिए आए। इसमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। गौजानी निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि गांव में पानी की टंकी भरने के बाद आसपास आए दिन पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे कीचड़ होती है, और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहीं की दीपा देवी ने विधवा पेंशन की समस्या उठाई। बंबाघेर निवासी दीपक मैसी ने स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया। शिवलालपुर पांडे निवासी संजय कनौजिया ने तेलीपुरा रोड में अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पीपलसाना निवासी फूलवती, विरमो देवी, पवन कुमार जिंदल, हनुमानगढ़ी निवासी राकेश ने भी समस्याएं रखीं। तहसीलदार प्रियंका रानी ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed