फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं का पहला वाई फाई रेलवे स्टेशन होगा काठगोदाम

कुमाऊं का पहला वाई फाई रेलवे स्टेशन होगा काठगोदाम

Thu, 09 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं का पहला वाई फाई रेलवे स्टेशन होगा काठगोदाम
हल्द्वानी। कुमाऊं में काठगोदाम रेल यात्रियों को वाई फाई की सुविधा देने वाला पहला स्टेशन बनने जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर वाई फाई उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर काम पूरा होते ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मुफ्त इंटरनेट सर्फिंग की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

रेल टेल का देश भर के 400 से अधिक ए व बी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य है। अभी तक 200 से अधिक रेलवे स्टेशन पर वाई फाई सुविधा शुरू भी कर दी गई है। इसी क्रम में कुमाऊं के ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन काठगोदाम में वाई फाई लगाया जा रहा है। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर वाई फाई उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पूरे रेलवे स्टेशन पर छह वाई फाई देने वाले छह बाक्स लगाए जाएंगे। इन बाक्स के लगाने के बाद नेटवर्क कनेक्शन होते ही ये बाक्स काम करना शुरू कर देंगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मुफ्त इंटरनेट सर्फिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह से होगा वाई फाई से कनेक्ट

रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर यात्री अपने स्मार्ट फोन से वाई फाई का विकल्प खोलेगा। जहां उसको रेल टेल का काठगोदाम रेलवे स्टेशन का वाई फाई का विकल्प भी दिखाई देगा। जब वह स्टेशन के वाई फाई पर कनेक्ट करने के लिए क्लिक करेगा तो एक वेब पेज खुल जाएगा। जहां यात्री अपना मोबाइल नंबर लिखेगा। इस मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। इस ओटीपी के जरिए स्टेशन के वाई फाई से मोबाइल कनेक्ट हो जाएगा। फिर यात्री जी भर कर मुफ्त इंटरनेट सर्फिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 एमबीपीएस की मिलेगी स्पीड

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 25 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। यदि एक घंटे बाद वाई फाई यूजर्स की संख्या में अधिक बढ़ोत्तरी हो जाती है तो पुराने यूजर्स के लिए स्पीड कम हो जाएगी।


यहां यहां मिलेगा वाई फाई नेटवर्क
1- प्रतीक्षालय
2- प्लेटफार्म नंबर एक व दो
3- दफ्तर
नोट :- रेलवे स्टेशन के बाहर वाई फाई नेटवर्क नहीं कनेक्ट होगा।

काठगोदाम पर वाई फाई सुविधा देने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही काम पूरा होते ही यात्री मुफ्त इंटरनेट की सुविधा ले सकेंगे। - मनोज जंगपांगी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, टेलीकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed