{"_id":"59fb86904f1c1b72548ba832","slug":"161509656208-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला नदी में ही लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला नदी में ही लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला में चलने वाले वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। अब परिवहन विभाग गौला के सभी गेटों में कैंप लगाकर वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाएगा। इसके लिए वन निगम को हर गेट में बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी। शुक्रवार को बेरीपड़ाव में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी।
खनन समिति ने इस खनन सत्र से गौला में चलने वाले सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का निर्णय लिया है। उधर बिना नंबर प्लेट लगाए बिना कोई वाहन गौला में खनन नहीं कर सकेगा। ऐसे में गौला में चलने वाले वाहनों के स्वामियों के माथे पर बल पड़ गया था। लोगों ने आरटीओ राजीव मेहता से गौला खनन गेटों में ही नंबर प्लेट लगाने के लिए अनुरोध किया था। साथ ही तर्क दिया था कि गौला में चलने वाले 7200 वाहन आरटीओ कार्यालय में आते हैं तो इससे सड़कों में जाम लग जाएगा। जाम की समस्या को देखते हुए आरटीओ राजीव मेहता ने सभी गौला खनन गेटों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए। शुक्रवार को बेरीपड़ाव में और शनिवार को इंद्रानगर गेट में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। एआरटीओ संदीप वर्मा ने सभी वाहन स्वामियों से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैंप में लगाने का अनुरोध किया है।