फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पालिकाध्यक्ष बिष्ट ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पांडे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पालिकाध्यक्ष बिष्ट ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पांडे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 18 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष बिष्ट ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पांडे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
भवाली (नैनीताल)। नगर पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट ने व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता कर, धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पालिकाध्यक्ष नीमा ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश फोन पर उनके साथ अभद्रता करते हैं और कई बार उन्हें देख लेने की धमकी दी गई है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि शुरू में तो उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन अति होने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मजबूर हुई हैं। उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश ने पालिकाध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया। कहा कि पालिकाध्यक्ष नीमा उनसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रखती हैं, जिसके चलते बेवजह बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed