फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी समस्याएं

Fri, 06 Oct 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी समस्याएं
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समाधान के निर्देश दिए। दरबार में सबसे ज्यादा पानी, स्वास्थ्य, सड़क की समस्याएं आईं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी ऊर्बा दत्त भट्ट ने बृहस्पतिवार को भाजपा के कुमाऊं संभागीय कार्यालय में जनता दरबार लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता को समस्याओं के लिए बार-बार देहरादून के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए सीएम रावत ने पहल की है कि शहर गांव में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने शहर, गांव की जनता की समस्याएं सुनी। क्षेत्रीय जनता ने पानी न आने, कुमाऊं के एक मात्र मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी में डॉक्टरों की कमी, बिजली गुल होने, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, गांव से शहर को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की खस्ता हालत वगैरह समस्याएं रखी। इस पर भट्ट ने जल संस्थान, लोनिवि, बिजली अधिकारियों को समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों की कमी पर जल्द ही नई नियुक्ति होने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, तरुण बंसल, प्रकाश रावत, भुवन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed