{"_id":"597265fc4f1c1bdc798b46f4","slug":"161500669436-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइटों को लेकर असमंजस की स्थिति कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइटों को लेकर असमंजस की स्थिति कायम
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्ट्रीट लाइटों को लेकर निगम और लोक निर्माण विभाग में ठनी हुई है। निगम जहां मांगी गई रिपोर्ट नहीं देने की बात कह रहा है, उधर लोनिवि के अधिकारी निगम के इंजीनियर से जांच कराने और रिपोर्ट देने की बात कह रहे हैं। दोनों ओर से नाक की लड़ाई में 160 लाख की स्ट्रीट लाइट धूल फांक रही हैं।
नगर निगम के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग को एक और पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि लोनिवि एलइडी का वारंटी, कंपनी का नाम, सुरक्षा संबंधी प्रमाण पत्र, स्विच की डिटेल और जिस कंपनी से लाइटें लगाई गई हैं, उसकी सिक्योरिटी निगम के खाते में ट्रांसफर करे। तब निगम लाइट लेगा।
मुख्य नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को लोनिवि और नगर निगम की तकनीकी टीम स्ट्रीट लाइटों की जांच करेगी। साथ ही एलइडी बल्ब कौन से लगाए गए हैं, इसके भी जांच की जाएगी। इसके बाद निगम रविवार तक एलइडी लाइटें निगम के हैंडओवर कर जला दी जाएंगी।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों विभागों की संयुक्त टीम दोबारा करेगी जांच
निगम ने फिर मांगी रिपोर्ट
रिपोर्ट नहीं मिलने तक किसी भी कीमत पर नहीं लेंगे लाइट
मेयर जोगेंद्र रौतेला ने शुक्रवार को अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग जब तक वारंटी सहित निगम की ओर से मांगे गए दस्तावेज नहीं दे देता, तब तक स्ट्रीट लाइटें निगम नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रेशर में काम नहीं करेंगे। जब विभाग ने सब कुछ सही किया है तो वह निगम की ओर से मांगे गए दस्तावेज क्यों उपलब्ध नहीं करा रहा है।