फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   16 The transfer of forest Kshetradikarion

16 वन क्षेत्राधिकारियों के हुए तबादले

Sat, 25 Jul 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Sat, 25 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

16 वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले हो गए हैं। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने को कहा गया है। चंपावत प्रभाग से भुवनेश कुमार पंत को अल्मोड़ा वन प्रभाग और आरओ गौला वन क्षेत्राधिकारी चंद्रशेखर पांडे को हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


 हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात कैलाश चंद पंत को रामनगर वन प्रभाग, तराई पूर्वी वन प्रभाग के रामकृष्ण मौर्य और दिनेश चंद पुरोहित को चंपावत वन प्रभाग और त्रिलोक सिंह शाही को नैनीताल वन प्रभाग में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


 नैनीताल वन प्रभाग में तैनात कैलाश चंद सुयाल और शंकर सिंह नेगी को क्रमश: तराई केंद्रीय वन प्रभाग और तराई पूर्वी वन प्रभाग में तैनात किया गया है।

 चंपावत वन प्रभाग से मुरली मनोहर भट्ट को नैनीताल डिवीजन में भेजा गया है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से यतीष चंद पांडे को तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर से जगमोहन सिंह रावत को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर से मेहरबान सिंह नेगी को गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी से ओम प्रकाश मधवाल को नरेंद्र नगर वन प्रभाग मुनिकीरेती, अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट से कैलास चंद पांडे को  प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत हल्द्वानी के पद पर भेजा गया है।


 अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में तैनात दिनेश लाल, टिहरी डैम वन प्रभाग द्वितीय उत्तरकाशी के ओम प्रकाश को कमश: रामनगर वन प्रभाग और टिहरी डैम वन प्रभाग-प्रथम में नयी तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed