फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   16 candidates were nominated in Nainital

नैनीताल में 16 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Thu, 06 Oct 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Thu, 06 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
16 candidates were nominated in Nainital
अपने प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस निकालते छात्रा - फोटो : अमर उजाला

डीएसबी परिसर में सात अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शांतिपूर्ण निपटा। आठ पदों के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जांच में सभी वैध पाए गए।

विज्ञापन


कला और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। छात्रा उपाध्यक्ष पर तीन तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पर एक ने नामांकन पत्र भरा है, शेष पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। अब छह अक्तूबर को प्रत्याशियों की आम सभा होगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय मेहरा (एनएसयूआई) और मोहित सिंह रौतेला (एबीवीपी) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर करिश्मा जोशी, चंद्रकला रावत व दामिनी आर्या, छात्र उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र प्रसाद व मदन सिंह अधिकारी (अभाविप), सचिव पद पर जितेंद्र सिंह बंगारी व मोहम्मद सोहेल, संयुक्त सचिव पद पर अजय सिंह बिष्ट व भूपेंद्र कुमार कोहली तथा कोषाध्यक्ष पद पर फैसल सलमानी व विनय कुमार आर्या ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकाय प्रतिनिधि पद पर राजेश कुशवाहा (एनएसयूआई) जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नरेंद्र भतरौला व सुमित पांडे ने नामांकन दाखिल किया। परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता के नेतृत्व में दिनभर हुए हर कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। चुनाव के लिए परिसर में चार सीसीटीवी लगाए गए हैं।


पिता ने किया पुत्र का प्रचार

डीएसबी परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर किस्मत अजमा रहे एनएसयूआई प्रत्याशी दिग्विजय मेहरा के पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर सिंह मेहरा ने भी पूरी ताकत झोक दी है।

उन्होंने अपने परिचितों से संपर्क किया। दूसरी ओर दिन भर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के समर्थन में कई पुराने छात्र संघ पदाधिकारी भी जुटे रहे।

पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद
नामांकन से लेकर नामांकन पत्रों की जांच होने तक परिसर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। खुद सीओ विजय थापा पूरी परिसर में मौजूद रहे।

परिसर में तल्लीताल के थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी समेत नौ उपनिरीक्षक, तीन महिला उपनिरीक्षक, 6 महिला कांस्टेबल, 30 पुरुष कांस्टेबल तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed