फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटा दूसरा दल

कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटा दूसरा दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटा दूसरा दल
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर 16 जून को रवाना हुआ दूसरा दल शनिवार को यात्रा पूरी कर काठगोदाम लौट आया। दल में शामिल यात्रियों ने कहा कि भोले के आशीर्वाद से उनकी यह यात्रा बेहद आसानी से पूरी हुई। इस यात्रा को वह कभी नहीं भुला पाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जागेश्वर से रवाना हुआ यह दल दोपहर में पर्यटक आवास गृह काठगोदाम पहुंचा, जहां केएमवीएन के टीआरसी प्रबंधक रमेश पांडे, वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक दीपक पांडे आदि ने उनका स्वागत किया। यहां अल्प विश्राम और भोजन के बाद दल के यात्री काठगोदाम से दिल्ली को रवाना हो गए। दल में कुल 45 यात्री शामिल हैं, जिनमें 38 पुरुष और सात महिलाएं थी। तीर्थ यात्रियों ने केएमवीएन और आईटीबीपी की सुविधाओं को सराहा। दल में शामिल उत्तराखंड के इकलौते यात्री अरविंद धर ने बताया कि यात्रा के दौरान चीन-तिब्बत में आईं कुछ दिक्कतें श्रद्धा और आस्था के कारण महसूस नहीं हुई। गुजरात निवासी आरबी रबारी ने बताया कि यात्रा में विशेष आनंद की अनुभूति होती रही।
विज्ञापन



कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटा दूसरा दल
टीआरसी में हुआ कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वागत

काठगोदाम से अल्मोड़ा रवाना हुआ सातवां दल
हल्द्वानी। शनिवार सुबह दिल्ली से कैलाश मानसरोवर की यात्रा को रवाना हुआ सातवां दल दोपहर तीन बजे पर्यटक आवास गृह काठगोदाम पहुंचा। इस दौरान आवास गृह हर हर महादेव और बम बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस दल में कुल 51 यात्री शामिल हैं, जिनमें 36 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। दल में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड से एक-एक, दिल्ली से सात, गुजरात से आठ, कर्नाटक, मध्य प्रदेश से तीन-तीन, केरल, पंजाब से दो-दो, महाराष्ट्र से 11, राजस्थान से छह, उत्तर प्रदेश के पांच यात्री शामिल हैं। अल्प विश्राम और भोजन के बाद शाम चार बजे दल के यात्री अल्मोड़ा को रवाना हो गए। इस दल के साथ निगम के कोऑर्डिनेटर चरनजीत सिंह भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed