{"_id":"5d2101468ebc3e6d08068f5c","slug":"156244407611-ramnagar-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर सेे अपने दोस्तों के साथ गर्जिया मंदिर घूमने आया 12वीं कक्षा का छात्र कोसी नदी में डूब गया। हादसा नहाने के दौरान हुआ।
काशीपुर के मोहल्ला गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द निवासी चंदन सिंह रावत का 17 वर्षीय बेटा संदीप रावत अपने दोस्त शुभम रावत और सचिन के साथ शनिवार सुबह गर्जिया आया था। इस दौरान तीनों दोस्त झूला पुल के पास कोसी में नहाने लगे। इसी बीच संदीप डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन संदीप गहरे कुंड में समा गया। मौके पर पहुंचे गर्जिया चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने संदीप को तलाशा। पानी गंदा होने के कारण करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, लेकिन तब तक दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना संदीप के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
कोसी में डूबने से छात्र की मौत
दोस्तों के साथ गर्जिया मंदिर घूमने गया था, नहाने के दौरान हादसा