फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पतलोट महाविद्यालय में चलेंगी एमए की कक्षाएं

पतलोट महाविद्यालय में चलेंगी एमए की कक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पतलोट महाविद्यालय में चलेंगी एमए की कक्षाएं
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। पतलोट महाविद्यालय से अब छात्र-छात्राएं एमए भी कर पाएंगे। प्राचार्य डॉ. एमसी पांडे ने बताया कि इस वर्ष पतलोट महाविद्यालय से स्नातक का पहला बैच बीए कर लेगा। अब स्नातक कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए पतलोट महाविद्यालय में इसी सत्र से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के अध्ययन केंद्र से एमए की सुविधा भी उपलब्ध है। पतलोट महाविद्यालय में यूओयू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि वहां एमए हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, इतिहास, राजनीतिविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर समेत एमएसडब्लू का डिप्लोमा या डिग्री कोर्स भी किया जा सकता है। विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि यहां छात्राओं की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक है। अब उन्हें एमए करने के लिए हल्द्वानी आदि दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस उपलब्धि पर छात्रसंघ अध्यक्ष कमल पनेरू, सचिव दीक्षा मटियाली, उपाध्यक्ष जगदीश महतोलिया, छात्रा उपाध्यक्ष रंजू मेहरा, संयुक्त सचिव पूरन भट्ट, कोषाध्यक्ष उमेश पनेरू, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गीता कफल्टिया, प्रधान लीला त्रिपाठी, बीना, कुंती देवी, लक्ष्मी भट्ट, गिरधर पनेरू आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन



पतलोट महाविद्यालय में चलेंगी एमए की कक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed