फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू भारत समेत 25 देशों को पढ़ाएगा साइबर सिक्योरिटी का फाउंडेशन कोर्स

यूओयू भारत समेत 25 देशों को पढ़ाएगा साइबर सिक्योरिटी का फाउंडेशन कोर्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
यूओयू भारत समेत 25 देशों को पढ़ाएगा साइबर सिक्योरिटी का फाउंडेशन कोर्स
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) भारत समेत दुनिया के 25 देशों के विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी का फाउंडेशन कोर्स पढ़ाएगा। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं आईटी का यह ऑनलाइन फाउंडेशन कोर्स है। इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी नामक फ ाउंडेशन कोर्स पहली जुलाई से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंटरनेट का इतिहास, इनफॉरमेशन सिक्योरिटी, कंप्यूटर एथिक्स, स्मार्टफोन सिक्योरिटी, ब्राउजर सिक्योरिटी, ऑनलाइन बैंकिंग सिक्योरिटी, एटीएम कार्ड सिक्योरिटी, वाईफ ाई सिक्योरिटी आदि के संबंध में जानकारी दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओमप्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. जीतेंद्र पांडे ने संचार, रक्षा मंत्रालय एवं आईटी के वैज्ञानिकों के अधिकारियों, आईटी इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के सहयोग से यह कोर्स बनाया है। कंप्यूटर साइंस एवं आईटी स्कूल के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत का कहना है कि यह कोर्स न केवल विद्यार्थियों के लिए अपितु सरकारी कर्मचारियों, गृहणियों आदि के लिए भी उपयोगी है, जिसके माध्यम से वे यह जान सकते हैं कि वे कैसे अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन



25 देशों को साइबर सिक्योरिटी का फ ाउंडेशन कोर्स पढ़ाएगा यूओयू


पोर्टल पर यह कोर्स निशुल्क है : डॉ. पांडे
हल्द्वानी। साइबर सिक्योरिटी कोर्स का निर्माण करने वाले स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं आईटी के डॉ. जितेंद्र पांडे बताया कि इस कोर्स में भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, घाना, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, रोमानिया, नाइजीरिया, रवांडा, जॉर्डन, कीनिया, सिंगापुर समेत करीब 25 देशों के लगभग 2700 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया हैं। क्रेडिट का यह कोर्स 12 हफ्ते चलेगा, जिसमें विडियो लेक्चर एवं सेल्फ लर्निंग मैटेरियल उपलब्ध है। पोर्टल पर यह कोर्स निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सप्ताह में कर सकते हैं कोर्स
हल्द्वानी। सर्टिफि केट एवं मार्कशीट की चाह रखने वाले विद्यार्थी पोर्टल में परीक्षा के लिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 12 सप्ताह में कोर्स की समाप्ति के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ऑनलाइन परीक्षा कराएगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा शुल्क 1000 रुपये हैं। कोर्स में उत्तीर्ण होने के पश्चात यूओयू द्वारा सर्टिफि केट एवं ट्रांसक्रिप्ट जारी की जाएगी। इस ट्रांसक्रिप्ट द्वारा विद्यार्थी अपने विश्वविद्यालय में इस विषय का क्रेडिट ट्रांसफ र भी ले सकते हैं।


कैसे करें रजिस्ट्रेशन
1. पहले वेबसाइट www.swayam.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर जाने के उपरांत सर्च पैनल पर साइबर सिक्योरिटी लिखें।
3. पोर्टल पर साइबर सिक्योरिटी विषय पर संचालित सभी कोर्स की सूची प्रदर्शित होगी, इसमें से यूओयू के डॉ. जीतेंद्र पांडे द्वारा संचालित साइबर सिक्योरिटी कोर्स का चयन करें।
4. चयन करने के बाद पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें, आप अपनी जीमेल या फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करके भी लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed