{"_id":"5d1a6ece8ebc3e3c9c05c0ae","slug":"15620133687-haldwani-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैंप में आए बच्चे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैंप में आए बच्चे की हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित एनसीसी कैंप में आए जीआईसी मंगोली के छात्र पवन मेहरा की तबियत खराब हो गई। एनसीसी के अधिकारियों ने उसे परिजनों को सौंप दिया। एसटीएच में बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
मंगोली निवासी 14 वर्षीय पवन मेहरा पुत्र हिम्मत सिंह मेहरा 24 जून को नैनीताल स्थित एनसीसी कैंप में प्रशिक्षण के लिए आया था। कैंप में बच्चे की तबियत खराब हो गई। एनसीसी के अधिकारियों ने बच्चे का कैंप मेें प्राथमिक उपचार किया। 27 जून को छात्र को एनसीसी अधिकारियों ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को निमोनिया हो गया है। जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह ने अस्पताल जाकर बच्चे का हालचाल जाना। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने बच्चे की सुध नहीं ली है। बच्चे का परिवार काफी गरीब है।
एनसीसी कैंप में आए बच्चे की हालत नाजुक
परिजनों को किया गया सुपुर्द, जिला पंचायत सदस्य ने जताई नाराजगी
कैंप में आने से पहले कुत्ता काटने की बात सामने आई
एनसीसी कैंप 24 जून से शुरू होने पर छात्र पवन मेहरा आया था। प्रशिक्षण के दौरान 26 जून की शाम छात्र ने तबियत खराब होने की समस्या बतायी। कैंप में मौजूद डॉक्टर के सहयोग से उसका इलाज किया गया। 27 जून को पवन को पिता के साथ भेज दिया गया। पता चला कि बच्चे को पहले कुत्ते ने काटा था। परिजनों ने उसका इलाज वैद्य से कराया था। कैंप में 650 बच्चे हैं लेकिन किसी को कोई समस्या नहीं आई है।
विज्ञापन
- कर्नल हेमंत कुमार एनसीसी कैंप रानीबाग
बच्चे को निमोनिया हुआ है। निमोनिया होने के कारण श्वसन तंत्र फेल हो गया है। दिमाग तक पूरी ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही है। बच्चे की हालत गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
-डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज