फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिखावे तक सीमित रही नगर निगम की कार्रवाई

दिखावे तक सीमित रही नगर निगम की कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
दिखावे तक सीमित रही नगर निगम की कार्रवाई
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो सही मगर यह सिर्फ औपचारिक रहा। अतिक्रमण हटाने के बजाय अभियान को सिर्फ चालान तक सीमित रखा। पुलिस ने 12 और निगम ने 10 चालान कर 17 हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान पुलिस फोर्स और निगम की टीम के साथ मीरा मार्ग पहुंचे। टीम अपने साथ जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली भी ले गई थी। लेेकिन हुआ कुछ नहीं। सिर्फ फड़ और ठेली वालों पर चालान कर दिया गया। टीम की मौजूदगी के बाद भी कई व्यापारियों ने फुटपाथ पर अपना सामान रखे रखा।
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया मगर सिर्फ दिखावे के लिए
पुलिस ने 12 और नगर निगम ने 10 चालान किए

रेलवे स्टेशन रोड पर टीम का घेराव
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम बाजार में तो कोई कार्रवाई नहीं कर सकी लेकिन रेलवे स्टेशन रोड पर नगर निगम की जेसीबी गरीबों की झोपड़ियों और सामान पर गरजने लगी। इस पर पार्षदों और लोगों ने नगर निगम की टीम का घेराव कर दिया। उन्होंने सामान हटाने के लिए समय देने की मांग की। विरोध के बाद नगर निगम की टीम अतिक्रमणकारियों को दो दिन का समय देकर वहां से लौट गई। टीम में कर अधीक्षक बबीता, सफाई नायक अमोल असवाल, पुलिस फोर्स और नगर निगम के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed