फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एचटीएच के सामने पार्किंग निर्माण की कवायद तेज

एचटीएच के सामने पार्किंग निर्माण की कवायद तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
एचटीएच के सामने पार्किंग निर्माण की कवायद तेज
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने पार्किंग स्थल निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने अवस्थापना मद से पार्किंग स्थल निर्माण के लिए फिलहाल 76 लाख 93 हजार रुपये की स्वीकृति को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने वाहनों के आड़े तिरछे ख़ड़े होने के कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। इससे कई बार यातायात भी बाधित होता है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने अस्पताल के सामने पार्किंग स्थल बनाने के लिए साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी है। अधिकारियों की मानें तो शासन स्तर से उक्त डीपीआर को स्वीकृति मिलने की प्रत्याशा में जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए अवस्थापना मद से 76.93 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि एसटीएच के सामने जहां एंबुलेंस खड़ी होती हैं उस स्थान का समतलीकरण कर और इसी के पास स्थित नहर को कवर कर पार्किंग स्थल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा और वाहन भी आड़े तिरछे खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसटीएच के सामने पार्किंग निर्माण की कवायद तेज
अवस्थापना मद से 76.93 लाख स्वीकृत, प्रस्तावित स्थल का आज निरीक्षण करेंगे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed