फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुसुमखेड़ा पेयजल योजना को मिली हरी झंडी

कुसुमखेड़ा पेयजल योजना को मिली हरी झंडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कुसुमखेड़ा पेयजल योजना को मिली हरी झंडी
हल्द्वानी। विश्वबैंक परियोजना के तहत कुसुमखेड़ा पेयजल योजना के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। ठेकेदार से अनुबंध कर लिया गया है। जलनिगम देहरादून मुख्यालय से योजना की डेट आफ स्टार्ट भी मिल चुकी है। योजना के लिए 18.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जलनिगम दो दिन के भीतर नलकूप के छिद्रण का काम शुरू करने जा रहा है। जलनिगम विश्वबैंक परियोजना के अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि कुसुमखेड़ा योजना के लिए 20.66 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही मुख्यालय से नलकूप निर्माण करने की अनुमति दी गई है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद अनुबंध कराया गया था। अब मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद नलकूप निर्माण की कार्रवाई शुरू की जा रही है। 30 किमी लाइन बिछाने के अलावा एक हजार किलोलीटर का नया पेयजल टैंक बनाया जाना है। योजना में शामिल एक 300 केएल का टैंक पहले से मौजूद है। इन दोनों टैंकों से कुसुमखेड़ा क्षेत्र के उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़े जाएंगे। योजना से 2020 में 9500 की आबादी लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है। कुसुमखेड़ा पेयजल योजना से उपभोक्ताओं को 135 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से पेयजल उपलब्ध कराने का मानक रखा गया है।
विज्ञापन


कुसुमखेड़ा पेयजल योजना को हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed