{"_id":"5d1915d38ebc3e3ce72157f3","slug":"15619250542-bhimtal-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में आज से पैराग्लाइडिंग हो जाएंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में आज से पैराग्लाइडिंग हो जाएंगी बंद
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। बरसात शुरू होने के कारण नौकुचियाताल और पांडेगांव में सोमवार से पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद हो जाएगा। बरसात की समाप्ति के बाद अक्तूबर से पैराग्लाइडिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
यहां रविवार को हुई पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में सीजन को सफल बनाने के लिए पर्यटकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया गया। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नितेश बिष्ट, यशवंत पोखरिया, नितिन राणा, मनोज पोखरिया, धर्मेंद्र पांडे, अप्पू जंतवाल, भुवन भट्ट, ललित पोखरिया, मोहित भंडारी, संदीप भोजक आदि थे।
विज्ञापन