फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मॉब लिचिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग पुलिस से हुई नोकझोंक

मॉब लिचिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग पुलिस से हुई नोकझोंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
मॉब लिचिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग पुलिस से हुई नोकझोंक
हल्द्वानी में मॉब लिंचिंग का विरोध - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। झारखंड के सरायकेला में मॉब लिंचिंग से तबरेज की हत्या के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी और भीम फोर्स के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस निकाला और एसडीएम कोर्ट के सामने धरने पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। भीड़ को हटाने की कोशिश में लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल राजिक और प्रदेश महामंत्री इस्लाम मिकरानी और भीम फोर्स के महानगर अध्यक्ष नफीस अहमद के आह्वान पर लोग ताज चौराहे पर जमा हुए। इसके बाद जुलूस निकाला गया। जुलूस केमू स्टेशन होते हुए एसडीएम कोर्ट के सामने पहुंचा। पता चला कि एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम नैनीताल में आयोजित बैठक में गए हैं। किसी अधिकारी के नहीं आने से गुस्साए लोग एसडीएम कोर्ट के सामने रोड पर धरना देने के लिए बैठ गए। अचानक भीड़ सड़क पर आने के कारण नैनीताल रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। यातायात की स्थिति गंभीर होने के बाद सीपीयू, कोतवाली के एसएसआई विजय मेहता और भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को सड़क से हटाने का अनुरोध किया लेकिन लोग नहीं माने। पुलिस ने रोडवेज बसों को दूसरी तरफ डायवर्ट किया। किसी प्रकार आधे घंटे में पुलिस ने समझा बुझाकर रास्ते से हटाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत निर्दोष दलितों और अल्पसंख्यकों की पूरे देश में हत्याएं हो रही हैं। मॉब लिंचिंग भी आतंकवाद का हिस्सा है। केंद्र और राज्य सरकारों को मॉब लिंचिंग पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में तहसीलदार ने एसडीएम कोर्ट के सामने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। ज्ञापन में एक्शन कमेटी के महामंत्री इस्लाम मिकरानी, अब्दुल राजिक, तौफीक अहमद, सलीम सैफी, सरताज आलम, नफीस अहमद, रईसुल हसन, शाहिद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन



मॉब लिंचिंग के विरोध में हल्द्वानी में सड़क जाम, पुलिस से नोकझोंक
राष्ट्रीय मुस्लिम एक्शन कमेटी और भीम फोर्स ने निकाला जुलूस


नौकरी और मुआवजा देने की मांग
हल्द्वानी। मोमिन अंसार सभा के प्रदेश अध्यक्ष जहीर आलम अंसारी और जिलाध्यक्ष शकील अंसारी ने मॉब लिंचिंग के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज परिजनों को मुआवजा के साथ नौकरी देने और घटना के जिम्मेदार हत्यारों के खिलाफकार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेस अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और शीतल पेय
हल्द्वानी। जमीयत-उलेमा-ए-हिंद संस्था से जुड़े लोगों ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं का विरोध करते हुए भाईचारे का पैगाम दिया। उन्होंने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट, शीतल पेय बांटे। इस दौरान जिलाध्यक्ष मौलाना मुकीम कासमी, मौलाना सलमान नदवी, अमन, कासिम, कादिर, मोहसिन, जुबैर, फुकरान, एहतेशाम, फरमान आदि थे।



सर्वधर्म समाज की ओर से निकाला शांति मार्च
हल्द्वानी। देशभर में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में सर्वधर्म समाज की ओर से हाथों में कैंडल लेकर शांति मार्च निकाला। कांग्रेस सदस्य अरबाज खान के नेतृत्व में निकाला गया शांति मार्च इंदिरानगर से मुजाहिद चौक, ताज चौराहे तक गया। आंदोलनकारी हाथों में हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग संबंधी तख्तियां लेकर चल रहे थे। ताज चौराहे तक निकाले गए शांति मार्च में कांग्रेस नेता सुमित्तर भुल्लर, सोनू अंसारी, नाजिम अंसारी, फरमान सिद्दीकी, नदीम खान, इमरान सलमानी, तनवीर, समरुल, इस्लाम, तस्लीम अंसारी, उवैस, फैजान सैफी, शाहनवाज मलिक, जावेद, रहमान अंसारी, अजीन खान, फुरकान सिद्दीकी, मो. सारिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed