फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पर्यटन व्यवस्थाओं में सुधार करना ही प्राथमिकता

पर्यटन व्यवस्थाओं में सुधार करना ही प्राथमिकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन व्यवस्थाओं में सुधार करना ही प्राथमिकता
पौध रोपण करते डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नए डीएम सविन बंसल शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे चार्ज लेने कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोषागार पहुंचकर तत्कालीन डीएम विनोद कुमार सुमन से चार्ज लिया और फिर डीएम कार्यालय में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। नगर के मेट्रोपोल, चारखेत और कैलाखान में पार्किंग के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। बलियानाले में भूस्खलन की समस्या का समाधान, आवारा कुत्तों एवं बंदरों की समस्या से छुटकारा दिलाना, पोर्टल बनाकर फरियादियों की समस्याओं का समाधान करना, पारंपरिक फसलों के उत्पादन का विशेष ध्यान रखना, रेफर सेंटर बन रहे अस्पतालों की निगरानी करना आदि उनकी प्राथमिकताओं में होगा। होटल संचालकों एवं टैक्सी चालकों के मनमाने किराए पर विचार किया जाएगा। टैक्सी चालकों की ओर से सीजन के दौरान वसूले जाने वाले किराए पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने संभावना जताई कि एसएसपी से बात करके एक क्यूआरटी टीम बनाने का प्रयास होगा। इस टीम को एक नंबर से जोड़ा जाएगा, ताकि पर्यटक उस नंबर पर शिकायत करके अपनी समस्या का हल पा सकें।
विज्ञापन


पर्यटन व्यवस्थाओं में सुधार करना ही प्राथमिकता
नए डीएम सविन बंसल ने संभाला चार्ज


गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे नए डीएम
चार्ज लेते ही डीएम ने अधिकारियों को बुलाकर की बैठक
जल्द ही लांच करेंगे जन शिकायत पोर्टल
नैनीताल। जिले के नए डीएम सविन बंसल ने जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले का मोबाइल एप लांच करने और गांवों में रात्रि विश्राम करने की घोषणा की है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र के विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों का व्यापक निरीक्षण करें, इसके साथ ही दैवी आपदा के लिए अभी से पूरी तैयारी करते हुए रेस्क्यू में प्रयोग होने वाले उपकरणों का पूर्वाभ्यास राजस्व कर्मियों से अवश्य करा लें। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के दुर्गम स्थानों का चयन बहुउद्देशीय शिविरों एवं जन मिलन कार्यक्रमों के लिए कर लें। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जनपद में होने वाले शिविरों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम भी संबंधित गांव या क्षेत्रों में करेंगे। बंसल ने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले का पोर्टल लांच किया जाएगा। पंजीकृत होने वाली शिकायतों की पोर्टल के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपना अधिकतर समय जनता के बीच व्यतीत करें, समस्याओं का चिन्हीकरण करते हुए उनका निदान करें, इसके साथ ही राजस्व वसूली एवं वादों के निस्तारण को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल करें। डीएम ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के जिले से बाहर नहीं जाएंगे। अपना मोबाइल खुला रखेंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन कैलाश टोलिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह जंगपांगी, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्य, कोषाधिकारी मामूर जहां, भुवन बिष्ट, वैयक्तिक अधिकारी कवींद्र पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम विवेक रॉय, गौरव चिटवाल, विजयनाथ शुक्ल, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed