{"_id":"5d1677178ebc3e3ca70ae289","slug":"15617533473-nainital-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नारायण नगर क्षेत्र में भी बजेगी मोबाइल की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नारायण नगर क्षेत्र में भी बजेगी मोबाइल की घंटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नगर के नारायणनगर वार्ड में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बहुत जल्द सुलझ जाएगी। क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के लिए पालिका की ओर से हांडी बांडी में बीएसएनएल को भूमि आवंटित कर दी गई है।
नारायणनगर क्षेत्र में मोबाइल टावर न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के सभासद भगवत रावत और जनता लंबे समय से टावर लगाने की मांग कर रही थी, जिसको लेकर क्षेत्र के कई लोगों ने इस लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में टावर की समस्या को लेकर लंबे समय से कवायद की जा रही थी लेकिन भूमि न मिलने के कारण टावर नहीं लग सका था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनता की समस्या को मद्देनजर पालिका की ओर से बीएसएनएल को भूमि आवंटित कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोग मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिल पाएगा।
अब नारायणनगर क्षेत्र में भी बजेगी मोबाइल की घंटी
भाजपा के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को ईओ रोहिताश शर्मा से नारायणनगर में प्रस्तावित टावर की अनुमति प्रक्रिया पूरी करवाने की मांग की। ईओ ने बताया कि उन्होंने टावर लगाने की अनुमति दे दी है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, विकास जोशी, नितिन कार्की, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, मोहित रौतेला, मोहित शाह आदि थे।