{"_id":"5d1677118ebc3e3ca626e89d","slug":"156175334119-nainital-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव से वार्ता के बाद नरम पड़े होटल कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव से वार्ता के बाद नरम पड़े होटल कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से वार्ता के बाद होटल कारोबारी कुछ नरम पड़े हैं। शनिवार को निकाला जाने वाला जुलूस अब सांकेतिक होगा, लेकिन ब्लैक आउट कर काले झंडे फहराने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। नवागंतुक डीएम सविन बंसल से मिलने के बाद पर्यटन कारोबारी अपना अगला कदम तय करेंगे।
होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन शुक्रवार को माल रोड के होटल में हुई बैठक बैठक में निर्णय हुआ कि शाम सात से दस बजे रात तक का ब्लैक आउट कर शुक्रवार, शनिवार को भी काले झंडे लगाए जाएंगे। अध्यक्ष दिनेश साह ने सदस्यों को बताया कि उन्हें मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का फोन आया, मुख्य सचिव ने पर्यटन संबंधी समस्याएं जानीं। मुख्य सचिव ने कहा कि होटल कारोबारी नवनियुक्त डीएम सवीन बंसल से मुलाकात कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए कहें। मुख्य सचिव ने डीएम से मामले का निवारण करके मुख्य सचिव को रिपोर्ट भेजने को कहा है। अध्यक्ष दिनेश साह ने मौजूद सभी सदस्यों को शनिवार शाम को सभा के लिए मल्लीताल के पंत पार्क में एकत्रित रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य गोविंद बल्लभ पंत प्रतिमा पर कैंडल जलाएंगे। इसके बाद सांकेतिक जुलूस मल्लीताल पंत पार्क से शाम साढ़े सात बजे से निकाला जाएगा, जो गांधी चौक तल्लीताल में समाप्त होगा। होटल एसोसिएशन शनिवार को डीएम सविन बंसल से मिलेगी और समस्या के समाधान के लिए आग्रह करेगी। डीएम का रुख देखने के बाद ही एसोसिएशन आगे फैसला लेगी। बैठक में आलोक साह, वेद साह, दिग्विजय बिष्ट, कमल जगाती, डीडी बहुगुणा, एमएस बिष्ट, पीएस आहूजा, विशाल खन्ना, एपी सिंह, सीपी भट्ट, अमित शाह, पीके जेठी, ओपी मैद, अजय लाल, जेएस सरना, आरडी सिंह, स्नेह छाबड़ा, लोकेश जोशी, कैलाश चौधरी, सूरज सिंह, रुचिर साह, अमर जगाती आदि थे।
आज निकालेंगे जुलूस, ब्लैक आउट भी होगा
मुख्य सचिव ने कहा, नए डीएम के समक्ष अपना पक्ष रखें कारोबारी